Saturday, June 25, 2022
India Crime News
  • Login
  • Homepage
  • National
  • Crime
  • Editorial
  • Entertainment
  • Politics
  • Sports
  • Team
  • Contact
  • Privacy
  • Homepage
  • National
  • Crime
  • Editorial
  • Entertainment
  • Politics
  • Sports
  • Team
  • Contact
  • Privacy
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

हरियाणा में लाठीचार्ज का पंजाब में विरोध: पूरे प्रदेश में नाराज किसान सड़कों पर उतरे, जगह-जगह लगाया जाम

admin by admin
August 30, 2021
in National
1 min read
हरियाणा में लाठीचार्ज का पंजाब में विरोध: पूरे प्रदेश में नाराज किसान सड़कों पर उतरे, जगह-जगह लगाया जाम
  • Facebook
  • Twitter
  • Email
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

जालंधर में किसानों ने पीएपी चौक पर दो घंटे जाम लगाया। यह जाम भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से लगाया गया। इस दौरान अमृतसर और लुधियाना को जाने वाले सभी रास्ते बंद रहे। जिसकी वजह से दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

चक्काजाम के दौरान किसान लगातार केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। यह किसान हाईवे से हटने को कतई तैयार नहीं थे। दो घंटे तक लगातार प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने धरना हटा दिया। इस धरने की वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने रविवार को प्रदर्शन की घोषणा पहले ही कर दी थी। हालांकि इस संबंध में आम लोगों को जानकारी कम ही थी। जिसकी वजह से लोग बाहर निकले और परेशानी का सामना करना पड़ा।

READ ALSO

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸੰਮੂਹ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ।

ਗੋਲਡਨ ਜੁਬਲੀ: ਫਤਿਹਪੁਰ ਦੀ ਲੜਾਈ

विद्यार्थियों को जाने दिया
किसानों ने पीएपी चौक में जाम में फंसे विद्यार्थियों को पेपर देने के लिए रास्ता खोला लेकिन उन्होंने अन्य जनता को यहां से निकलने की इजाजत नहीं दी। पीएपी चौक पर जाम में एक छात्रा की कार फंस गई। यह छात्रा किसी परीक्षा के लिए जा रही थी। जब उसने किसानों को यह जानकारी दी तो उसे जाने दिया गया। किसानों ने कई और विद्यार्थियों को भी रास्ता दिया।

सोमवार को घेरेंगे भाजपा नेताओं के दफ्तर
किसान सोमवार को पंजाब में भाजपा नेताओं के दफ्तर घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई है। इसके साथ ही किसानों ने 25 सितंबर को भारत बंद की घोषणा भी की है।

 

सुनाम: कैप्टन सरकार व हरियाणा सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में हजारों किसानों ने रविवार को पटियाला मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। शनिवार को अमृतसर में किसानों से धक्कामुक्की करने व हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में किसानों में आक्रोश चरम पर था। इस दौरान महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

शंभू बैरियर हाईवे पर सात किमी लंबा जाम
रविवार दोपहर दो घंटे शंभू बैरियर जाम कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी। जिसके चलते घग्गर सराए से शंभू बैरियर करीब सात किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी बतारें लग गईं। भारी जाम को देखते हुए राजपुरा पुलिस ने अमृतसर, लुधियाना से दिल्ली की तरफ जा रहे वाहनों को गगन चौक से जीरकपुर के रास्ते हरियाणा की तरफ डायवर्ट किया गया लेकिन जाम की घोषणा दो घंटे तक होने से बस चालकों ने लाइन में खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार किया, जिससे यात्री भीषण गर्मी में परेशान हो उठे।

 

  • Facebook
  • Twitter
  • Email
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ADVERTISEMENT

Related Posts

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸੰਮੂਹ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ।
National

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸੰਮੂਹ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ।

March 5, 2022
33
ਗੋਲਡਨ ਜੁਬਲੀ: ਫਤਿਹਪੁਰ ਦੀ ਲੜਾਈ
National

ਗੋਲਡਨ ਜੁਬਲੀ: ਫਤਿਹਪੁਰ ਦੀ ਲੜਾਈ

December 11, 2021
43
ਇੰਡੀਅਨ ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਸਾਲਾਨਾ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ
National

ਇੰਡੀਅਨ ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਸਾਲਾਨਾ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ

December 5, 2021
50
शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनाया बाल दिवस।शिक्षित बच्चे ही देश का भविष्य उज्ज्वल करने में सक्षम
National

शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनाया बाल दिवस।शिक्षित बच्चे ही देश का भविष्य उज्ज्वल करने में सक्षम

November 14, 2021
18
हिंदुओं की निर्शंस हत्याओं के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का देश व्यापी प्रदर्शन।
National

हिंदुओं की निर्शंस हत्याओं के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का देश व्यापी प्रदर्शन।

October 9, 2021
95
आज शिवसेना कार्यालय गुरदासपुर में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों ने सनातन धर्म के विशेष पर्व जन्माष्टमी को बड़े मटकी में माखन रूपी केक काटकर धूमधाम से मनाया।
National

आज शिवसेना कार्यालय गुरदासपुर में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों ने सनातन धर्म के विशेष पर्व जन्माष्टमी को बड़े मटकी में माखन रूपी केक काटकर धूमधाम से मनाया।

August 30, 2021
27

Categories

  • Crime (101)
  • Editorial (4)
  • Entertainment (5)
  • Health (66)
  • Kisan (14)
  • National (143)
  • Politics (203)
  • Punjab (289)
  • Sports (9)
  • Uncategorized (14)

IndiaCrimeNews.com

Sukhnam Singh

Journalist

  • Contact
  • Homepage
  • Our Team
  • Privacy Policy

© 2020 India Crime News Powered By Ambit Solutions (7488039982)

No Result
View All Result
  • Homepage
  • National
  • Crime
  • Editorial
  • Entertainment
  • Politics
  • Sports
  • Team
  • Contact
  • Privacy

© 2020 India Crime News Powered By Ambit Solutions (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Send this to a friend