गुरदासपुर – सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2021 में गुरदासपुर के डाक्टर हरजोत सिंह बब्बर को अवार्ड मिला है। इस कार्यक्रम में स्पेशल तौर पर अवार्ड देने के लिए भाजपा के नेता व भारत सरकार में इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे। डॉक्टर हरजोत सिंह बब्बर ने बताया कि कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के दौरान बेहतर सेवाएं देने वाले मेडिकल अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट, स्वास्थ्य अधिकारियों सहित विभिन्न वर्गों से संबंधित अधिकारियों डॉक्टरों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में हुआ।
डॉक्टर हरजोत ने बताया कि अवार्ड का मुख्य मकसद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें प्रेरित करना था जबकि बेहतर सेवाओं देने के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।