विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल गुरदासपुर 
गुरदासपुर सुशील बरनवाल,-:
31 अगस्त, 2025 के दिन हमारी टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कलानौर एवं डेरा बाबा नानक का दौरा किया। संत समाज प्रमुख माता फूला वाले जी का आशीर्वाद लेकर टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हुई।
सबसे पहले हमारी टीम कलानौर गौशाला पहुँची, जहाँ मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न थी। दूसरे रास्ते से पहुँचकर गौमाता एवं कर्मचारियों के लिए भोजन सेवा की गई। संकट की घड़ी में गौसेवा कर मन को सच्चा संतोष मिला। इसके बाद हमारी टीम ने डेरा बाबा नानक ब्लॉक के गाँव धरमकोट पत्तन में जाकर राहत कार्य किया, जहाँ धुस्सी बाँध टूटने से भारी तबाही हुई थी। प्रभावित परिवारों की आँखों में चिंता थी, लेकिन जब उन्हें ब्रेड, नुट्री, फल एवं पानी का लंगर मिला तो उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने हमारी थकान मिटा दी। इसके अलावा टीम ने मच्छराला, पाखोके, ठेठरके आदि गांवों में भी लंगर सेवा की। वापसी के दौरान रास्ते में अंधेरे में खड़े कई गाँवों के लोग मिले, जिनके घरों में रोशनी और पानी तक नहीं था। हमारी टीम ने उन्हें भी लंगर देकर यह विश्वास दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं।
रात्रि को अंत में हमारी टीम कलानौर प्राचीन शिव मंदिर पहुँची और वहाँ शरण लिए लोगों को भी लंगर सेवा प्रदान की। मंदिर में शरण लिए लोगों की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने हमें और भी ऊर्जा दी।
पूरी सेवा यात्रा के दौरान हल्की बारिश होती रही, लेकिन हमारा होसला बुलंद रहा। यही शक्ति हमें सेवा के लिए प्रेरित करती रही। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। विपत्ति की इस घड़ी में हम सदैव समाज के साथ खड़े हैं। दुःख बाँटने से ही सच्चा सुख मिलता है।
इस अवसर पर जिला संत प्रमुख माता फूला वाले जी, जिला मंत्री सुमित भारद्वाज, विहिप ज़िला प्रधान भारत भूषण गोगा, बजरंग दल जिला संयोजक अनिल कुमार शर्मा, मठ मंदिर प्रमुख अमन सरना, प्रचार प्रसार प्रमुख रवि शर्मा, सोशल मीडिया इंचार्ज दीपक महाजन सहित वरिष्ठ सदस्य विजय वर्मा, भजन गायक अभिनंदन कुमार, राजेश गुप्ता, राजिंदर, शाम लाल, तरुण कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।














