Friday, May 1, 2026
India Crime News
Advertisement
  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
No Result
View All Result
India Crime News
No Result
View All Result

बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने से रोकने पर व्यक्ति की ईट मारकर हत्या

admin by admin
May 26, 2022
in Punjab
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कलानौर , 26 मई (शिवा) – ब्लाक के अंतर्गत आते गांव मुस्तफापुर में बुधवार की रात को बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने से रोकने पर आरोपितों ने एक व्यक्ति की ईट मारकर हत्या कर दी जबकि उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाना घुम्मन कलां के एसएचओ पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए।

RelatedPosts

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਾਰਨ ਦੁਖੀ- ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ

ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੰਭਾਲ ਦੀ ਪਹਲ: ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੀ ਪਲਾਂਟੇਸ਼ਨ ਡਰਾਇਵ

ਪਿੰਡ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਈ-ਸ਼ਰਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਗਵਾਇਆ ਗਿਆ।

 

कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में पुलिस को दिए बयान में घायल पूर्व फौजी गुरदीप सिंह निवासी मुस्तफाबाद ने बताया कि वे मंगलवार रात को घर में अपने परिवार सहित बैठे थे। घर के सामने से गुजरती सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल से कुछ युवक पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे। उन्होंने उक्त युवाओं को पटाखे जैसी आवाज नहीं निकालने के लिए कहा। इसके बाद उक्त युवाओं ने उनसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। गुरदीप ने बताया कि शोर सुनकर उनका छोटा भाई नरिदर सिंह भी बाहर आ गया। इसी दौरान उक्त युवाओं ने उन दोनों भाइयों पर ईट व पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान एक ईट नरिंदर सिंह की छाती पर लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जबकि वह खुद भी पत्थर लगने से घायल हो गया। उक्त हमलावरों ने जाते समय फायर भी किए। इसके बाद स्वजनों ने उन दोनों भाइयों को कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में भर्ती करवाया गया। वहां नरिदर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे गुरदासपुर रेफर कर दिया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसने वहां पर दम तोड़ दिया। गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई मेहनत मजदूरी करके दो बेटों व एक बेटी का पालन पोषण कर रहा था। उसने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उसके भाई को मौत के घाट उतारने वाले व उसे गंभीर रूप में घायल करने वाले हमलावरों को तुरंत काबू किया जाए।
इस संबंधी पुलिस थाना घुम्मन कलां के एसएचओ कुलविदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि नरिंदर सिंह के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करने के बाद पारिवारिक सदस्य को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और कार्रवाई की जा रही है। जांच करने के बाद हमलावरों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

admin

ShareTweetSend
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Previous Post

बिजली चोरी मामला – बिजली कनैक्शन काट कर होटल मालिक को 50,1510 रुपए का जुर्माना किया

Next Post

ਕੁਲਫੀ ਦੇ ਪੈਸਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

admin

admin

Related Posts

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਾਰਨ ਦੁਖੀ- ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ
Politics

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਾਰਨ ਦੁਖੀ- ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ

November 22, 2025
ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੰਭਾਲ ਦੀ ਪਹਲ: ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੀ ਪਲਾਂਟੇਸ਼ਨ ਡਰਾਇਵ
Punjab

ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੰਭਾਲ ਦੀ ਪਹਲ: ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੀ ਪਲਾਂਟੇਸ਼ਨ ਡਰਾਇਵ

July 15, 2025
ਪਿੰਡ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਈ-ਸ਼ਰਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਗਵਾਇਆ ਗਿਆ।
Punjab

ਪਿੰਡ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਈ-ਸ਼ਰਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਗਵਾਇਆ ਗਿਆ।

July 14, 2025
ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਏਗੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਯਾਤਰਾ- ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ
Punjab

ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਏਗੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਯਾਤਰਾ- ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ

May 18, 2025
सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी समाज की सेवा के लिए हमेशा वचनबद्ध है :- अमृत कलसी, गौतम सेठ गुड्डू
Punjab

सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी समाज की सेवा के लिए हमेशा वचनबद्ध है :- अमृत कलसी, गौतम सेठ गुड्डू

April 27, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Crime News

© 2022 India Crime News
Powered by Ambit (8825362388)

Navigate Site

  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us on Social Media

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 India Crime News
Powered by Ambit (8825362388)