गुरदासपुर, 30 मार्च : किसान जत्थेबंदी के नेताओं ने आज किसानों द्वारा लगाए गए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सामने धरने को लेकर किसान नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता रमन बहल से मुलाकात की। उन्होंने रमन बहल को बताया कि स्कीम नंबर 7को लेकर अधिग्रहित की गई भूमि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया। रमन बहल द्वारा मामले को तुरंत उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया और प्राथमिकता के आधार पर इसे हल करने के लिए उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ है।
इस मौके पर मक्खन सिंह कोहाड़, बलबीर सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह भगोकावां, सुरिंदर सिंह कोठे, गुरदीप सिंह मुस्तफाबाद, कपूर सिंह घुम्मन, अमरजीत कौर, पलविंदर सिंह घराला, सरवन सिंह भोला, लाडी शाह, सोना शाह बलप्रीत सिंह घराला, रघबीर सिंह घराला. एवं सुखदेव सिंह अलावलपुर आदि उपस्थित थे