चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कैबिनेट मंत्री डॉ विजय सिंगला को कैबिनेट से निष्कासित कर दिया है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि उन्हें करप्शन की शिकायत मिली थी कि कैबिनेट मंत्री डॉ विजय सिंगला एक परसेंट कमीशन की मांग कर रहे हैं इसलिए उन्हें कैबिनेट से निष्कासित कर दिया गया है और उनका पद भी वापस ले लिया गया है भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने कसम उठाई थी कि पंजाब से करप्शन को खत्म कर देंगे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है वह चुप भी रह सकते थे लेकिन पंजाब की जनता के साथ हम धोखा नहीं कर सकते इसलिए विजय सिंगला कैबिनेट मंत्री को कैबिनेट से निष्कासित कर दिया गया है