भारतीय जनता पार्टी मंडल तारागढ़ की कार्यकारिणी घोषित।
गुरदासपुर ,
(सुशील कुमार बरनाला) -:
भारतीय जनता पार्टी मंडल तारागढ़ की बैठक मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तारागढ़ में हुई जिसमें विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी, हल्का भोआ से पूर्व विधायका श्रीमती सीमा कुमारी जी, जिला महामंत्री विनोद धीमान जी और मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने मंडल की कार्यकरनी घोषित की । जिसमें जगदीश सैनी, संजीव सिंह सिहोड़ा, सरदार कश्मीर सिंह, सतपाल खूशीनगर नरदीप सिंह, अनिरुद्ध शर्मा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीपक सैनी और केशव सिंह को मंडल जनरल सेक्टरी नियुक्त किया गया। अर्जुन सिंह झेला, संजीव सिंह संजू, दरबारी लाल पहाड़ों चक्क, सुरेंद्र कुमार बकनौर ,पूनम वाला और राजेश्वर सिंह लभा को मंडल सचिव बनाया गया। मंडल तारागढ़ का कैशीयर विजय सैनी जी को बनाया गया रिंकू चंदेल को मंडल सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया तारागढ़ मंडल किसान मोर्चा का अध्यक्ष रोमी सैनी को बनाया गया एससी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष दरबारी लाल लहाड़ी 183 को बनाया गया ।युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष विनय काटल को बनाया गया ।महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानी जोगर को बनाया गया ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष रवि कुमार तारागढ़ को बनाया गया इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष विजय शर्मा जी ने कहा लोक सभा 2024 के चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहम फैसले लिए जा रहे हैं ताकि आने वाले चुनावों में पूरे जोर-शोर से चुनावों में उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे और सभी एकजुट होकर पार्टी के काम पर लग जाएं ताकि एक बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी का आभार व्यक्त किया और कहा की पार्टी ने जो भी उन्हें जिम्मेवारी दी है उसे पूरी इमानदारी से निभाते हुए पार्टी के लिए दिन रात एक करेंगे।