श्री स्वर्ण सलारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
गुरदासपुर सुशील कुमार बरनाला
श्री स्वर्ण सलारिया ,संस्थापक सलारिया जन सेवा फाउंडेशन और चेयरमैन द वाइट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पठानकोट ने आज विशेष तौर पर मुंबई से आकर अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के निवास स्थान पर मुलाकात की और पंजाब की राजनीति को कई दशकों तक अपने व्यक्तित्व ,सौहार्दपूर्ण व्यवहार और शालीनता से प्रभावित करने वाले सरदार प्रकाश सिंह बादल के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। सरदार सुखबीर सिंह बादल के निवास पर उनसे मिलकर श्री स्वर्ण सिंह सलारिया ने बादल साहब के साथ अपनी मुलाकातों के कई किससे याद किए और बताया कि वह सरदार प्रकाश सिंह के बादल के व्यक्तित्व से बहुत ज्यादा प्रभावित थे और उनको अपने पिता समान मानते थे ।सरदार सुखवीर सिंह बादल ने श्री स्वर्ण सलारिया को विशेष तौर पर मुंबई से आकर शोक व्यक्त करने पर धन्यवाद किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री स्वर्ण सलारिया ने कहा कि बादल परिवार के साथ मेरा व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध है और बादल साहब के निधन पर मैं अपने आप को रोक नहीं पाया इसलिए विशेष रूप से मुंबई से आकर मैं अपनी श्रद्धांजलि देने आया हूं। मैंने अपने जीवन में सरदार प्रकाश सिंह बादल जैसे शालीन राजनीतिक व्यक्ति बहुत कम देखे हैं जो अपने खुले दिल से गरीबों, वंचित समाज और जरूरतमंदों के लिए दिन रात सोचते रहते थे और उनके लिए बहुत से काम किए ताकि कोई भी पंजाबी अपने आप को वंचित ना समझे ।वह सभी पंजाबियों के लिए चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखते हों, बहुत प्यार से मिलते थे और उनकी समस्या को सुनकर समाधान करने का भरपूर प्रयास करते थे। श्री स्वर्ण सलारिया ने कहा कि मैं दिवंगत आत्मा को अपनी तरफ से और अपने सभी संस्थानों की तरफ से उनके स्टाफ मेंबर्स और विद्यार्थियों के और से सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।