<form id="Form1" action="./fullstory.aspx?storycode=C-2-3-PK0414-1116085&lang=3" method="post" name="Form1">गुरदासपुर,16 मई (शिवा) : एक विवाहित महिला की जहरीली दवाई खाने से मृत्यु होने का समाचार मिला है। मामले संबंधी फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के पति व दोनों लडक़ों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक महिला के भाई <img class="alignnone size-medium wp-image-8620" src="http://thepunjabiwire.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220419-WA0031-300x300.jpg" alt="" width="300" height="300" /> बलजिन्द्र सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी बजुर्गवाला ने बताया कि उसकी चार बहनें है जिसमें से तीन बहनें विदेश रहती है और एक बहन दविन्द्र कौर जिसका विवाह 10 वर्ष पहले नगवंत सिंह पुत्र कुन्नण सिंह निवासी कलेर कलां के साथ हुआ था। नगवंत सिंह के पहले विवाह से दो लड़के और एक लड़की थी। बड़े लड़के के नाम सुप्रीत सिंह और छोटे लड़के का नाम करणबीर सिंह है। विवाह से कुछ समय बाद नगवंत के दोनों लड़कों ने विवाह का विरोध करना शुरू कर दिया। जिस कारण घर में लड़ाई झगड़े होने लगे। जिसके कारण मेरी बहन दविन्द्र कौर कई बार अपने मायके वापिस आई परंतु हमने उसे समझा कर वापिस उसके ससुराल छोड़ कर आए। मृतका दविन्द्र कौर के भाई ने बताया कि उसकी बहन के पति नगवंत सिंह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। जब वह अपने पति नगवंत सिंह को राेकती थी तो नगवंत सिंह द्वारा उसकी पिटाई की जाती थी। मृतका के भाई ने बताया कि 14 मई को उसकी भांजी का दूरभाष आया कि उसकी माता ने कोई जहरीली दवाई खा ली है और उसकी हालत बहुत नाजुक है। जिस उपरांत दविन्द्र कौर को गुरदासपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी गत रात्रि मृत्यु हो गई। आज गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करके शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया। </form>