फगवाड़ा 30 जनवरी आज दिनांक 30/1/22 भारतीय जनता पार्टी फगवाड़ा कि विशेष बैठक भाजपा चुनाव कार्यालय हरगोबिंद नगर में जिला अध्यक्ष राजेश पासी की अधक्षता में हुई। इस बैठक में श्री विजय सांपला ने कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देते हुए आज 2019 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व काउंसलर श्री ओमप्रकाश बिट्टू , श्री गुरदीप दीपा ,अशोक आदिया, जतिन वर्मा जॉन, रंजीत सैनी,राजकुमार राजू व उनके साथियों को भाजपा में दोबारा पूरे मान सम्मान के साथ शामिल करवा लिया। श्री सांपला ने कहा के पुराने साथियों की घर वापसी से पार्टी को बहुत मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि वह इसी प्रकार सभी रूठे हुए पुराने साथियों को मनाएंगे व अपने साथ इस चुनाव में साथ लेकर चलेंगे। इसके चलते ओमप्रकाश बिट्टू , गुरदीप दीपा, अशोक आदिया, जतिन जॉन, ने अपने घर वापिसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाकर बहुत बड़ी भूल की थी, उन्हें बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है, कांग्रेस के शासन काल में ही भ्रष्टाचार , रिश्वतखोरी, नारी शोषण, चोरी, लूटपाट जैसी असमाजिक गतिविधियों को बड़ावा मिला है। उन्होंने कहा जब वे कांग्रेस में शामिल हुए तब उन्हे कांग्रेस का असली चेहरा दिखाई दिया जिससे उनका हृदय बहुत आहत हुआ। उन्होंने कहा कि श्री विजय सांपला जी के आदर्श, ईमानदारी, पार्टी वर्करों के प्रति समर्पण भाव ही मुख्य कारण है कि उन्होंने अपने साथियों सहित कांग्रेस को छोड़ भाजपा में दोबारा शामिल होने का फैसला लिया।
उन्होंने विश्वास दिलाया अथवा प्रण लिया कि वह तन मन धन सहित पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे व श्री विजय सांपला जी के हक में मत दान करा उन्हे विजई बनाकर विधानसभा में भेजेंगे। इस अवसर पर बलभद्र सेन दुग्गल, राजीव पावा, तेजस्वी भारद्वाज,पंकज चावला, सुरिंदर चोपड़ा, रमेश सचदेवा,मीडिया इंचार्ज सुनील मदान, अनुराग मानखंड, अनिरुद्ध कुमरा , अशोक दुग्गल,राजपाल घई, आशू सांपला, साहिल सांपला, राज कुमार गुप्ता, कमल कपूर, राजिंदर कपूर , जतिन वोहरा, महिंदर थापर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।