Saturday, April 18, 2026
India Crime News
Advertisement
  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
No Result
View All Result
India Crime News
No Result
View All Result

गांव माड़े में पानी के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, चार घायल

admin by admin
May 3, 2022
in Punjab
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुरदासपुर, 3 मई (शिवा) – गांव माड़े में पानी के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को हमला कर दूसरे गुट ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर मेडिकल रिपोर्ट नहीं देने से गुस्साए घायलों के परिजनों ने गुरदासपुर-बटाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन उन्हें जानबूझ कर मेडिकल रिपोर्ट देने में आनकानी कर रहा है। थाना सदर के एसएचओ कुलविदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।


कुलवंत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव माड़े थाना तिब्बड़ ने बताया कि ट्यूबवेल पानी के झगड़े को लेकर उसके भाई सज्जन सिंह और सुरजीत सिंह ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मंगलवार को उन पर, उनके बेटे रणतेज सिंह, हरदेव सिंह और गुरदेव सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया। इस दौरान सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल किया गया। जब उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों से मेडिकल रिपोर्ट मांगी तो उन्हें रिपोर्ट देने में आनाकानी की गई। इस पर अस्पताल पहुंचे घायलों के स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और रिपोर्ट न देने के चलते सिविल अस्पताल के बाहर घायलों के साथ नेशनल हाईवे पर धरना लगा दिया। करीब आधा घंटे तक धरना देने के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम हटा दिया गया।

RelatedPosts

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਾਰਨ ਦੁਖੀ- ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ

ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੰਭਾਲ ਦੀ ਪਹਲ: ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੀ ਪਲਾਂਟੇਸ਼ਨ ਡਰਾਇਵ

ਪਿੰਡ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਈ-ਸ਼ਰਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਗਵਾਇਆ ਗਿਆ।

धरनाकारियों ने मांग की कि आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना सदर के एसएचओ ने कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया और ट्रैफिक बहाल हो गया। उधर सिविल अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को भेजी जा चुकी है। संबंधित लोग पुलिस से रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

admin

ShareTweetSend
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Previous Post

Hands on: Apple iPhone 7 review

Next Post

पठानकोट में पुलिस द्वारा पाक जासूस गिरफ्तार

admin

admin

Related Posts

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਾਰਨ ਦੁਖੀ- ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ
Politics

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਾਰਨ ਦੁਖੀ- ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ

November 22, 2025
ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੰਭਾਲ ਦੀ ਪਹਲ: ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੀ ਪਲਾਂਟੇਸ਼ਨ ਡਰਾਇਵ
Punjab

ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੰਭਾਲ ਦੀ ਪਹਲ: ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੀ ਪਲਾਂਟੇਸ਼ਨ ਡਰਾਇਵ

July 15, 2025
ਪਿੰਡ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਈ-ਸ਼ਰਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਗਵਾਇਆ ਗਿਆ।
Punjab

ਪਿੰਡ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਈ-ਸ਼ਰਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਗਵਾਇਆ ਗਿਆ।

July 14, 2025
ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਏਗੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਯਾਤਰਾ- ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ
Punjab

ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਏਗੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਯਾਤਰਾ- ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ

May 18, 2025
सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी समाज की सेवा के लिए हमेशा वचनबद्ध है :- अमृत कलसी, गौतम सेठ गुड्डू
Punjab

सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी समाज की सेवा के लिए हमेशा वचनबद्ध है :- अमृत कलसी, गौतम सेठ गुड्डू

April 27, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Crime News

© 2022 India Crime News
Powered by Ambit (8825362388)

Navigate Site

  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us on Social Media

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Crime
  • Entertainment
  • Our Team
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 India Crime News
Powered by Ambit (8825362388)